UP Police Bharti: SI, कांस्टेबल से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक…अप्रैल महीने में यूपी पुलिस में निकलने जा रही है जबरदस्त भर्ती | UP Police Bharti Notification Soon in April Month SI and constable Vacancy

Share this on


यह भी पढ़ें

 खाना खाने से पहले या बाद में? जानिए पानी पीने का सही समय…कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

कांस्टेबल के पदों पर भर्ती 

यूपी पुलिस महानिदेशालय मुख्यालय ने सिपाही लेवल के विभिन्न पदों पर भर्ती की मांग को लेकर विभाग को लेटर जारी किया है। इस लेटर में लिखा गया, “यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी यूपी विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित हैं।” इस आवेदन के माध्यम से ये जानकारी दी गई है कि अप्रैल महीने के अंत तक संभवत: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किए जाएंगे। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाएं। 

दारोगा के पदों पर भर्ती 

वहीं पुलिस विभाग की ओर से दारोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित प्रस्ताव भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला), उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी केल लिए आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाएं। 

यह भी पढ़ें

हे भगवान! 40 हजार की है ये एक पैर वाली जींस, ऐसा क्या खास है One Legged Jeans में?

इन पदों के लिए भी जारी होगी भर्ती

वहीं जेल वार्डर के 2833 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। वहीं रेडियो सहायक, लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहाय और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इन सभी भर्तियों के विज्ञापन 30 अप्रैल तक जारी होने की संभावना जताई गई है।

लिपिक और गोपनीय सहायक- 345
रेडियो सहायक परिचालक- 44
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए- 1153

देखें अन्य डिटेल्स 

इन पदों के लिए 12वीं पास से ग्रेजुएशन डिग्री वाले अप्लाई कर सकते हैं। अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग होगी। पदानुसार विस्तृत योग्यता नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापन संबंधित सूचना के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।





Source link


Share this on

Leave a Comment