UPPSC PCS Exam Date: यूपीपीसीएस मेंस 2024 का शेड्यूल जारी, इन दो जिलों में होगी परीक्षा | UPPSC PCS Exam Date UPPCS Mains 2024 schedule released exam will be held in lucknow and prayagraj

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन

UPPSC PCS Exam Date: विषयों का क्रम और तारीखें

29 जून (रविवार): पहली पाली में सामान्य हिंदी, दूसरी पाली में निबंध।
30 जून: सामान्य अध्ययन – पेपर 1 (प्रथम पाली), सामान्य अध्ययन – पेपर 2 (दूसरी पाली)।
1 जुलाई: सामान्य अध्ययन – पेपर 3 और पेपर 4।
2 जुलाई: सामान्य अध्ययन – पेपर 5 और पेपर 6।
यह जानकारी आयोग के सचिव अशोक कुमार द्वारा जारी की गई एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, जानें कितनी सीटों पर कंप्यूटर शिक्षकों की हो सकती है बहाली

UPPSC PCS: 947 पदों पर होगी नियुक्ति

इस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 947 रिक्तियों को भरा जाएगा। सबसे अधिक पद नायब तहसीलदार (258 पद) के लिए हैं। इनके अलावा, वाणिज्य कर सहायक आयुक्त के 196 पद, वाणिज्य कर अधिकारी के 142 पद, डिप्टी कलेक्टर के 37, डिप्टी एसपी के 17, खंड विकास अधिकारी के 72, उपकारापाल के 60 और उप निबंधक के 40 पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

UPPSC: महत्वपूर्ण पदों की सूची में शामिल हैं

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
कोषाधिकारी
जिला कमांडेंट (होमगार्ड)
अधीक्षक कारागार
जिला समाज कल्याण अधिकारी
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विधिक माप एवं विज्ञान विभाग में सहायक नियंत्रक

पदों की संख्या में बड़ा इजाफा

शुरुआत में इस भर्ती के लिए केवल 220 पद ही निकाले थे। लेकिन बिजनौर के प्रतियोगी मोहम्मद राजा द्वारा दाखिल एक आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी सामने आई कि अब इन पदों की संख्या बढ़ाकर 947 कर दी गई है। यह वृद्धि विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2024 के अंतर्गत की गई है।

यह खबर भी पढ़ें:- RRB NTPC Exam 2025: सीधे इस लिंक से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम सिटी स्लिप कर पाएंगे डाउनलोड



Source link


Share this on

Leave a Comment