UPSBC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPSBCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल और मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। जो अभ्यर्थी GATE परीक्षा पास कर चुके हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इस भर्ती के तहत कुल 57 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 50 पद असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और 7 पद असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bridgecorporationltd.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।