UPSC Assistant Director Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और टेक्निकल फील्ड से आते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती वित्त मंत्रालय के अधीन आयकर निदेशालय (प्रणाली) में की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2025 तय की गई है।