UPSC Admit Card 2025: ऐसे कर पाएंगे यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट डाउनलोड, इन जरुरी जानकारियों को अच्छे से जांच लें | UPSC Admit Card 2025 download admit card for UPSC Prelims exam upsc.gov.in

Share this on


UPSC: इस बार कितने पदों पर होगी भर्ती?

UPSC CSE 2025 के माध्यम से कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें IAS, IPS, IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही Indian Forest Service परीक्षा 2025 के तहत 150 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों, “प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू” के आधार पर किया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट इन्हीं तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।

UPSC Exam: इन सेवाओं के लिए होता है चयन

इस परीक्षा का आयोजन कई सेवाओं में भर्ती के लिए किया जाता है। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय रेलवे लेखा सेवा शामिल है। इसके अलावा भारतीय डाक सेवा और भारतीय व्यापार सेवा (ITS) के लिए भी इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
आदि। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों — प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार — के आधार पर किया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट इन्हीं तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।

UPSC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
अब संबंधित परीक्षा के लिंक को चुनें।
अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

UPSC CSE Admit Card 2025: एडमिट कार्ड में इन बातों की जांच जरूर करें

परीक्षा का नाम
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
परीक्षा की तारीख और समय
अभ्यर्थी का पूरा नाम
जन्मतिथि
फोटो व हस्ताक्षर
परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश
परीक्षा के विषय
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

यह खबर भी पढ़ें:- CBSE Exam Tips: 95% से ज्यादा हासिल करने वाले इन 12वीं स्टूडेंट्स के सक्सेस मंत्र, किसी ने कहा NCERT पर करें फोकस तो किसी ने…



Source link


Share this on

Leave a Comment