UPSC CDS NDA 2025 Registration Deadline: आवेदन का आखिरी दिन आज, 859 पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी 2.5 लाख तक सैलरी | UPSC CDS NDA 2025 Registration Deadline Today for 859 Posts

Share this on


कुल पद: 859, इस भर्ती के जरिए थल सेना, वायुसेना और नौसेना में अफसरों की नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

NDA/NA परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।

एयरफोर्स और नेवी विंग के लिए फिजिक्स और मैथ्स जरूरी। CDS 2 परीक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री। उम्र सीमा: उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

CDS: 200 रुपये NDA: 100 रुपये SC/ST और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?

लिखित परीक्षा एसएसबी इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट यह भी पढ़ें: NEET UG Result 2025 के बाद एडमिशन की रेस, जानिए कौन हैं भारत के टॉप 25 मेडिकल कॉलेज

परीक्षा कब होगी?

14 सितंबर 2025 को दोनों परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

पद के अनुसार मासिक वेतन कुछ इस प्रकार रहेगा। लेफ्टिनेंट: 56,100 रुपये – 1,77,500 रुपये

कैप्टन से लेकर मेजर जनरल तक: 61,300 रुपये – 2,18,200 रुपये सेना प्रमुख (COAS): 2,50,000 रुपये (फिक्स्ड)

जरूरी डाक्यूमेंट्स

हस्ताक्षर पासपोर्ट साइज फोटो पहचान पत्र (आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस) जन्म प्रमाण पत्र

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट यह भी पढ़ें: भारत में पांच विदेशी यूनिवर्सिटियों के कैंपस खोलने की तैयारी, 2026 से शुरू होंगे एडमिशन

कैसे करें आवेदन?

UPSC की वेबसाइट पर जाएं। पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें। फिर NDA/NA और CDS 2 परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी भरें और फीस जमा करें। आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। आवेदन की आखिरी तारीख आज है। अगर आपने अब तक फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: MBBS नहीं मिला? जानिए मेडिकल फील्ड के अन्य करियर ऑप्शंस



Source link


Share this on

Leave a Comment