UPSC Prelims Result 2025 upsc.gov.in पर जारी, सीधे इस लिंक से चेक करें परिणाम | UPSC Prelims Result 2025 released check result directly from upsc.gov.in

Share this on


UPSC: परीक्षा की जानकारी

UPSC ने स्पष्ट किया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की पूरी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रारंभिक परीक्षा के अंक, कट-ऑफ मार्क्स और आंसर की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
इस वर्ष UPSC CSE प्रीलिम्स का आयोजन 25 मई 2025 को किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कट-ऑफ में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। 2024 में जहां कट-ऑफ 75.41 अंक थी, वहीं यह बढ़कर 87.98 तक पहुंच गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में सामान्य अध्ययन पेपर-2 केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। कट-ऑफ की गणना केवल सामान्य अध्ययन पेपर-1 के आधार पर होती है।

UPSC 2025: इस बार कितनी वैकेंसी?

CSE 2025 के जरिए कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें IAS के 180, IFS के 55, IPS के 150, IA\&AS के 28 और ICAS के 15 पद शामिल हैं। IAS के 180 पदों में से 74 सामान्य, 28 अनुसूचित जाति, 13 अनुसूचित जनजाति, 47 अन्य पिछड़ा वर्ग और 18 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। IPS के 150 पदों में 60 सामान्य, 22 SC, 11 ST, 42 OBC और 15 EWS वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

UPSC CSE प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Examinations” या “Results” सेक्शन में जाएं।
“Civil Services (Preliminary) Examination 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
आप Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment