UPSC Result: कलेक्टरेट में सहायक का बेटा बना कलक्टर, UPSC की परीक्षा में पाया 10 स्थान  | Mayank Tripathi of Kannauj got 10th Rank in UPSC 2024 Result

Share this on


पिता है प्रधान सहायक 

मयंक त्रिपाठी के पिता जी जिला कलेक्टरेट में प्रधान सहयक हैं। मयंक त्रिपाठी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से पढाई की है। मयंक ने साल 2023 में भी UPSC की परीक्षा क्लियर की थी और फिलहाल राजस्व विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वो UP PSC के तहत DSP रह चुके हैं।

 उत्तर प्रदेश के इन छात्रों ने लहराया परचम 

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने UPSC की परीक्षा में परचम लहराया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान, सहारनपुर की कोमल पुनिया ने छठवां स्थान, मिर्ज़ापुर SDM हेमंत मिश्रा 13वां स्थान, मिर्जापुर के ही SDM सौम्य मिश्रा 18वां स्थान, गोरखपुर में एसडीएम रहे शिवम सिंह ने 73वीं रैंक प्राप्त किया है। 

यह भी पढ़ें

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, पूरे देश में पहला स्थान

 

मंगलवार को जारी हुआ रिजल्ट 

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC 2024 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। प्री, मेंस और इंटरव्यू के बाद कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में आया है। इसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे के नाम पहले स्थान पर है। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान मिला है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment