UPSC Success Story: न कोई शिक्षक न कोचिंग क्लासेज की मोटी फीस, सेल्फ स्टडी के दम पर जम्मू कश्मीर की बेटी ने हासिल किया 40वीं रैंक | UPSC Success Story Jammu Kashmir Dr Iram Choudhary 40th rank UPSC CSE 2024

Share this on


यूपीएससी से पहले हासिल की MBBS की डिग्री 

इरम जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली हैं। इरम ने कई मुश्किलों को देखा है और अपने कठिन हालातों को चुनौती देते हुए ये सफलता हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इरम जिसे गांव से आती हैं वहां संसाधन की कमी है। लेकिन इरम ने इन बातों को अपने रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया। सिविल सेवा में आने से पहले साल 2018 में इरम ने MBBS की डिग्री हासिल की थी। लेकिन फिर उन्होंने तय किया कि देश सेवा में ही करियर बनाना है। 

यह भी पढ़ें

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार नर्स भर्ती में किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटों पर है वैकेंसी, यहां देखें

बिना कोचिंग के क्रैक किया यूपीएससी 

डॉ. इरम चौधरी ने यूपीएससी की तैयारी तो शुरू कर दी। लेकिन लगातार तीन प्रयासों में असफल रहीं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने सफलता पा ली। दिलचस्प तो ये है कि कभी उन्होंने कोचिंग क्लासेज का सहारा नहीं लिया।

यह भी पढ़ें

मेडिकल के लिए बेस्ट हैं ये कॉलेज, एडमिशन मिल गया तो लाइफ सेट | Medical College

2023 में भी दी थी परीक्षा 

इरम ने UPSC CSE 2023 में 906 अंक हासिल किए थे। उन्होंने लिखित परीक्षा में 724 और इंटरव्यू में 182 अंक हासिल किए थे। वहीं इस बार उन्होंने AIR 40वीं रैंक हासिल किया जो कि उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस बार उन्हें लिखित परीक्षा में 819 अंक मिले। वहीं इंटरव्यू में उन्होंने 182 अंक हासिल किए। इरम का चयन इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए हुआ है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment