UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा की तैयारी में जुटे हजारों अभ्यर्थियों को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब आयोग ने 1712 उम्मीदवारों की परीक्षा उपस्थिति पर सवाल खड़े कर दिए।