प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। यदि कोई विद्यार्थी 11 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शुल्क जमा नहीं कराता है, तो उसे प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा। 14 जुलाई को प्रवेशित विद्यार्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 15 जुलाई को वर्ग निर्धारण (सेक्शन फिक्सिंग) और विषय आवंटन किया जाएगा। 16 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।