Virat Kohli Marksheet: विराट कोहली का मार्कशीट हो रहा वायरल, इस विषय में मिले थे सबसे कम अंक | Virat Kohli Marksheet Virat Kohli marksheet 10th class is going viral

Share this on


Virat Kohli Marksheet: विराट कोहली की मार्कशीट में क्या है खास?

मार्कशीट के अनुसार विराट कोहली ने साल 2004 में सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी मार्कशीट में देखा जा सकता है कि अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में उन्होंने बेहतर अंक प्राप्त किए थे। वहीं, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों में उनके अंक अपेक्षाकृत कम थे।

अंग्रेजी: 83 अंक (A1 ग्रेड)
सामाजिक विज्ञान: 81 अंक (A2 ग्रेड)
हिंदी: 75 अंक (B1 ग्रेड)
विज्ञान: 55 अंक (C1 ग्रेड)
गणित: 51 अंक (C2 ग्रेड)
प्रारंभिक आईटी: 74 अंक (C2 ग्रेड)

virat kohli marksheet

Virat Kohli: विराट कोहली की प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने भी एक बार अपनी स्कूल की मार्कशीट सोशल मीडिया पर साझा की थी और लिखा था कि मजे की बात यह है कि जो चीजें आपकी मार्कशीट में सबसे कम अंक जोड़ती हैं, वही आपके व्यक्तित्व को सबसे ज्यादा आकार देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में खेलों को जरूरी महत्व नहीं दिया जाता, जबकि उनके लिए क्रिकेट ही सब कुछ बना, न सिर्फ एक पेशा, बल्कि एक जीवनशैली भी।

virat kohli 10th class marksheet
KOO ऐप ने विराट कोहली ने किया था शेयर

Virat Kohli marksheet 10th class: सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

विराट की इस मार्कशीट पर कई यूजर्स ने अपनी राय व्यक्त की। एक यूजर ने कहा, “हां, अंक तो बस नंबर होते हैं, असली ताकत मेहनत और लगन में होती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह उन माता-पिता के लिए एक जरूरी सबक है, जो बच्चों की क्षमताओं को सिर्फ पढ़ाई के आधार पर आंकते हैं, जबकि बच्चे अन्य क्षेत्रों जैसे खेल, संगीत या कला में बेहतर हो सकते हैं। वहीं एक यूजर ने सराहना करते हुए लिखा, “विराट कोहली – एक खिलाड़ी, एक प्रेरणा, और अब एक मिसाल कि सफलता का रास्ता सिर्फ मार्कशीट से होकर नहीं गुजरता।”

यह खबर भी पढ़ें:- PGIMER: PGI चंडीगढ़ में रेजिडेंट डॉक्टरों के 73 पदों पर होगी बहाली, बस वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी



Source link


Share this on

Leave a Comment