WBJEE 2025 रिजल्ट को लेकर अहम अपडेट सामने आ गया है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज, 7 अगस्त 2025 को WBJEE 2025 रिजल्ट जारी नहीं करेगा। आज WBJEE 2025 रिजल्ट जारी किया जाना था। लेकिन इसे फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है। यह निर्णय कलकत्ता हाई कोर्ट में चल रही अवमानना कार्यवाही के चलते लिया गया है, जिसमें राज्य सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की सुनवाई आज ही होनी है, जिसमें उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को भी अदालत में तलब किया गया है ताकि राज्य की स्थिति स्पष्ट की जा सके। रिजल्ट जारी होने की अगली तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।