GOOGLE Free Online Courses: आज के डिजिटल दौर में कोडिंग स्किल्स केवल सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में काम करने वालों के लिए जरूरी हो गई है। चाहे आप टेक फील्ड में करियर बनाना चाहते हों, खुद का ऐप तैयार करना चाहते हों, या फिर बस यह समझना चाहते हों कि वेबसाइट्स और एल्गोरिदम कैसे काम करते हैं। अब इसे सीखना आसान और मुफ्त में संभव है। दुनिया के बड़े-बड़े विश्वविद्यालय जैसे MIT, हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, IIT बॉम्बे और टेक कंपनियां जैसे GOOGLE, MICROSOFT, कोडिंग सिखाने के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं। इन कोर्सेस को आप कहीं से भी और कभी भी कर सकते हैं।