मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को असली परीक्षा से पहले उसकी तैयारी का अभ्यास करने का मौका देता है। यह टेस्ट बिल्कुल रियल एग्जाम की तरह होगा, जिससे छात्र परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की शैली और अंकन प्रणाली को अच्छे से समझ पाएंगे। मॉक टेस्ट हल करने से न केवल टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है।