कुल पदों की संख्या और स्थान
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये नियुक्तियां राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर बेंच के लिए होंगी।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (दो चरणों में होगा)
शॉर्टहैंड डिक्टेशन टेस्ट – इस चरण में उम्मीदवार को तय गति से दिए गए डिक्टेशन को शॉर्टहैंड में लिखना होगा। ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट – डिक्टेशन के आधार पर टाइपिंग टेस्ट होगा।
कितनी होगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत वेतन मिलेगा। शुरुआती वेतन लगभग 33,800 रुपये प्रति माह रहेगा जो समय के साथ 65,900 रुपये तक बढ़ सकता है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी वर्ग: 750 रुपये SC/ST/PwD वर्ग: 450 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें।
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू: 18 जून 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025 यह भी पढ़ें: RRB NTPC Admit Card 2025 जारी, यहां से करें डाउनलोड