Prasar Bharati: आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2025 से आरंभ हो चुकी है और 30 जून 2025 तक आवेदन भेजे जा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। आवेदन फॉर्म prasarbharati.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ दिए गए पते पर भेजना होगा।
जरुरी योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.Tech/B.E. या M.E./M.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
डिग्री पूर्ण करने का सत्र: शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
आयु सीमा: अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Prasar Bharati Vacancy: चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट और प्रसार भारती द्वारा तय की गई स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹25,000 का स्टाइपेंड) प्रदान किया जाएगा।