सरकारी कॉलेजों में न शिक्षक और न ही अन्य सुविधाएं

Share this on


कॉलेजों की स्थिति सुधारनी है तो शिक्षक लगाएं सरकारी कॉलेजों की स्थिति को सुधारने के लिए क्या प्रयास होने चाहिए, इसको लेकर भी एक सवाल सर्वे में शामिल किया, जिसके जवाब में 16 युवाओं ने कहा कि सबसे पहले शिक्षकों के पद भरने चाहिए, ताकि शिक्षण व्यवस्था सुचारू हो सके। इसके अलावा दो विकल्प सरकारी कॉलेजों के भवन बनाने के लिए अन्य सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए, ताकि छात्रों को निजी कॉलेजों में प्रवेश नहीं लेना पड़े तथा नई शिक्षा नीति को सही ढंग से लागू करने के लिए कॉलेजों में सभी पद भरने चाहिए तथा समय पर पाठ्यक्रम पूरा करवाने के साथ परीक्षाएं भी समय पर होनी चाहिए, को शामिल किया गया, जो क्रमश: 2.3 एवं 7 प्रतिशत का जवाब रहा। जबकि 74.4 प्रतिशत ने इन सभी सुविधाओं को विकसित करने की बात कही।



Source link


Share this on

Leave a Comment