BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में क्या है आयु सीमा और आवेदन शुल्क? जानें डिटेल्स | BPSC TRE 4.0 What is the age limit and application fee in BPSC teacher recruitment exam

Share this on


ये खबर भी पढ़ें:- Delhi Police Salary: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के फॉर्म कब आएंगे? जानिए कितनी मिलती है सैलरी और अन्य भत्तें

BPSC TRE 4.0 Exam Pattern: ये रहेगा परीक्षा पैटर्न

BPSC TRE 4.0 Exam Pattern की बात करें तो TRE 4.0 परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग में हिंदी और अंग्रेजी भाषा की समझ और लेखन क्षमता को टेस्ट के माध्यम से जांचा जाएगा। उसके बाद दूसरे भाग में कोर सब्जेक्ट जैसे मैथ्स, केमेस्ट्री, हिस्ट्री जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। बाल विकास विषय भी इसमें शामिल होगा।

BPSC TRE 4.0: TRE 3.0 के रिक्त पद भी होंगे शामिल

TRE 4.0 के तहत पिछली भर्ती TRE 3.0 में रिक्त रह गए लगभग 22,000 पदों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है, परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी और परिणाम सितंबर तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जान लें आयु सीमा और आवेदन शुल्क

पद न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
प्राथमिक शिक्षक 18 वर्ष 37 वर्ष
माध्यमिक शिक्षक 21 वर्ष 37 वर्ष
उच्च माध्यमिक शिक्षक 21 वर्ष 37 वर्ष
श्रेणी शुल्क
सामान्य / अन्य ₹750
SC / ST / महिला / दिव्यांग (40% से अधिक) ₹200

BPSC से पहले होगा STET परीक्षा?

छात्रों के बीच इस बात को लेकर भी संभावना जताई जा रही है कि BPSC TRE 4.0 से पहले Bihar STET परीक्षा का योजन करवाया जाएगा। Bihar STET (secondary Teacher Eligibility Test) इस भर्ती के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास नहीं करेंगे, वे BPSC TRE 4.0 परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जून के अंत तक बिहार STET का आयोजन कराया जा सकता है ताकि अधिक योग्य उम्मीदवारों को बीपीएससी शिक्षक परीक्षा में मौका मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें:- JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के रजित गुप्ता ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 1(AIR 1) , देखें पूरी लिस्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment