इस भर्ती में अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर और कुशीनगर जिलों के उम्मीदवार भाग लेंगे। सभी योग्य उम्मीदवारों को 28 जुलाई 2025 को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर एडमिट कार्ड भेजे जा चुके हैं। रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और अनुकूलन परीक्षा देना होगा।