ये कोर्स इस तरह बनाए गए हैं कि छात्र घर से ही अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। हर कोर्स में अनुभवी शिक्षकों के वीडियो लेक्चर, डाउनलोड करने योग्य स्टडी मटेरियल, क्विज़ और असाइनमेंट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे छात्रों को यह फायदा होगा कि उन्हें न केवल विषय को समझने में आसानी होगी बल्कि खुद की समझ का मूल्यांकन भी कर सकेंगे।