NTA ने इस बार CSIR UGC NET June Exam का आयोजन 28 जुलाई 2025 को देशभर में विभिन्न केंद्रों पर किया था। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में मैथमैटिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज जैसे विषयों को शामिल किया गया था।