AIIMS BSc Nursing Result 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट पीडीएफ | AIIMS BSc Nursing Result 2025 released you can download the result PDF directly from aiimsexams.ac.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU June 2025 TEE Hall Ticket हुआ जारी, 12 जून से 19 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं

AIIMS BSc Nursing Admission: 2025 1 जून को हुआ था परीक्षा आयोजन

AIIMS BSc Nursing 2025 परीक्षा इस साल 1 जून को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। फिलहाल आधिकारिक आंसर-की जारी नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि परिणाम के साथ AIIMS द्वारा आंसर की भी उपलब्ध कराई जाए। इसके अभाव में कई उम्मीदवार फिलहाल गैर-आधिकारिक आंसर-की की सहायता से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा रहे हैं।

किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

यह प्रवेश परीक्षा देशभर के 18 AIIMS संस्थानों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

AIIMS Nursing Result 2025: कटऑफ और मेरिट लिस्ट

AIIMS BSc Nursing 2025 के लिए संभावित कटऑफ पहले ही एक्सपर्ट्स द्वारा साझा की गई थी, लेकिन अंतिम और आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट के साथ ही प्रकाशित की जाएगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तारीखें और दिशानिर्देश जल्द ही वेबसाइट पर जारी होंगे।

AIIMS BSc Nursing Result 2025: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘AIIMS BSc Nursing Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर जाकर अपनी यूज़र ID और पासवर्ड दर्ज करें।
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
परिणाम डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट रखें।

यह खबर भी पढ़ें:- National Teachers Eligibility Test Of Medicine 2025 के लिए आवेदन शुरू, जान लें योग्यता और आवेदन शुल्क



Source link


Share this on

Leave a Comment