Allahabad University UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कल से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन, ये हैं आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स लिस्ट | Allahabad University UG Admission 2025 Registration starts in Allahabad University from 30 june documents required for application

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Google के सीईओ Sundar Pichai ने इस कॉलेज से की है इंजीनियरिंग, नहीं मिल पाया था कंप्यूटर साइंस ब्रांच

Allahabad University: छह दिन पहले शुरू हो रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

केवल वे छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, जिन्होंने CUET-UG परीक्षा में भाग लिया है। आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक और सही ढंग से भरनी होंगी। इस बार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पिछले साल की तुलना में छह दिन पहले शुरू की जा रही है। पिछले वर्ष 6 जुलाई से आवेदन शुरू हुए थे, जबकि इस बार यह प्रक्रिया 30 जून से आरंभ हो रही है। पिछली बार लगभग 40,000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन किया था।

Allahabad University UG Admission 2025: इतना देना होगा रजिस्ट्रेशन फीस

CUET का परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा चरण शुरू होगा। इस चरण में कोर्सों का चयन और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय के एडमिशन को-ऑर्डिनेटर प्रो. जेके पति ने बताया कि अभ्यर्थी अपने पसंदीदा कोर्सों का चयन कर सकेंगे और हर कोर्स के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:- NIOS Class 10th Results 2025: जानें पिछले सालों में कब-कब जारी हुए एनआईओएस 10वीं रिजल्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment