बिहार होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से शारीरिक मापदंड (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के प्रदर्शन के आधार पर किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने इन दोनों चरणों में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जल्द ही संबंधित जिलों की वेबसाइटों पर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की तारीख, समय और स्थान की डिटेल जानकारी अपलोड की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नज़र बनाए रखें।