चयन प्रक्रिया में कई चरण होंगे, जिनमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LPT), साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 प्रति माह प्रारंभिक बेसिक सैलरी दी जाएगी। वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह तक होगा, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे। चयन के बाद उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। उम्मीदवार की नियुक्ति उसी राज्य में होगी जहां से उन्होंने आवेदन किया हो और वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा।