इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 675 का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 180 तय है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।