इस भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। जिनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है, वे अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो 20 वर्ष से 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के अभ्यर्थी को 600 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। SC/ST/अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया और दिव्यांग अभ्यर्थी को 400 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे।