BPSC Assistant Section Officer के इतने पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई, एक लाख से ज्यादा है सैलरी | BPSC Assistant Section Officer vacancy for 41 posts graduates can apply salary is more than one lakh

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC 71th Notification: बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के 1250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जान लें आवेदन शुल्क

BPSC Assistant Section Officer: जान लें जरुरी योग्यता

असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो इस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष (1 अगस्त 2025 की गणना के अनुसार) तय किया गया है। जबकि अधिकतम आयु, पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

BPSC Assistant Section Officer Recruitment 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

इस भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया में दो चरणों की लिखित परीक्षा शामिल होगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी व अन्य राज्य के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रूपये देने होंगे। वहीं एससी/एसटी, महिला (केवल बिहार राज्य की) और दिव्यांग उम्मीदवार के लिए यह रकम 150 है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

BPSC: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.inपर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
पहले खुद को रजिस्टर करें
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें
आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
आवेदन सबमिट कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी? इस कक्षा के लिए सबसे ज्यादा है वेतन



Source link


Share this on

Leave a Comment