IOCL Recruitment 2025 Notification: भर्ती की मुख्य जानकारी
कुल पदों की संख्या – 1770 पद का नाम – ट्रेड अप्रेंटिस/टेक्निकल अप्रेंटिस/ग्रेजुएट अप्रेंटिस विभाग – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भर्ती प्रकार – अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (12 महीने)
आवेदन करने का तरीका – ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट – iocl.com
iocl recruitment 2025 important dates: जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तिथि – 3 मई 2025 आवेदन की अंतिम तिथि – 2 जून 2025
चयन सूची जारी होने की संभावित तारीख – 9 जून 2025 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें – 16 जून से 24 जून 2025
IOCL 2025 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड
आयु सीमा – न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष (31 मई 2025 को आधार मानकर)।
आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कुछ ट्रेड के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए आईटीआई प्रमाण पत्र मांगा गया है। टेक्निकल पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य है। कुछ के लिए ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com आदि) जरूरी है।
ट्रेनिंग की अवधि और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।
IOCL Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन, स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
होमपेज पर ‘Careers’ या Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। ‘New Registration’ ऑप्शन चुनें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरें। आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें और फिर फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए एप्लीकेशन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
IOCL Recruitment 2025 last Date: महत्वपूर्ण सलाह
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। सही डाक्यूमेंट्स और योग्यता प्रमाणपत्र अपलोड करें।