BSF Tradesman Recruitment 2025: सुरक्षा बल में नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बढ़िया खबर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्ती के लिए एक शार्ट नोटिफिकेशन जारी की है। यह भर्ती रसोइया, मोची, दर्जी, जल वाहक, धोबी, सफाई कर्मचारी, बढ़ई जैसे चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 25 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।