CAPF में 1.09 लाख पद खाली 72,689 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया, मंत्री ने सदन में दी जानकारी | Patrika News

Share this on


Central Armed Police Forces Vacancies: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में भर्ती और वैकेंसी को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सदन में बोलते हुए उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2025 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और असम राइफल्स में कुल 1,09,868 पद रिक्त थे। इन खाली पदों में से 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। मंत्री ने यह जानकारी सदन में एक लिखित सवाल के जवाब में दी। मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि इन बलों में स्वीकृत पदों की संख्या 2021 में 10,04,980 थी, जो बढ़कर 2025 में 10,67,110 हो गई है। चार सालों में भर्ती सीटों में वृद्धि हुई है।



Source link


Share this on

Leave a Comment