CBSE New Guidelines: एक सेक्शन में नहीं होंगे 40 से ज्यादा छात्र, इन खास परिस्थितियों में मिलेगी 45 तक की छूट, जानें डिटेल्स | Patrika News

Share this on


CBSE ने स्कूलों और छात्रों के लिए एक अहम गाइडलाइन जारी किया है। Central Board of Secondary Education(CBSE) ने स्कूलों के लिए एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि कक्षा 1 से 12 तक प्रत्येक सेक्शन में छात्रों की अधिकतम संख्या 40 होनी चाहिए। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में यह सीमा 45 तक बढ़ाई जा सकती है। बोर्ड ने यह कदम कक्षाओं में पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। CBSE ने स्पष्ट किया है कि आदर्श स्थिति में एक सेक्शन में केवल 40 छात्र ही होने चाहिए। इससे न केवल पढ़ाई का वातावरण बेहतर होता है बल्कि शिक्षकों को हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान देने में भी सुविधा होती है। हालांकि, कई स्कूलों ने मांग की थी कि उन्हें कुछ खास मामलों में अधिक छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी जाए, जिस पर CBSE ने सीमित छूट देने का निर्णय लिया है।



Source link


Share this on

Leave a Comment