पहले चरण के दौरान कंपनियों की ओर से 1.27 लाख से अधिक इंटर्नशिप ऑफर किए गए थे। इस चरण में 6.21 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया। पार्टनर कंपनियों ने करीब 60,000 छात्रों को 82,000 इंटर्नशिप ऑफर दिए, जिनमें से लगभग 28,000 ने प्रस्ताव स्वीकार किया। लेकिन इनमें से केवल 8,700 छात्र वास्तव में इंटर्नशिप पर शामिल हुए।