CBSE Result 2025: बढ़ी कंपार्टमेंट छात्रों की संख्या
2025 में जारी बोर्ड परिणामों में एक अहम पहलू यह रहा कि सप्लिमेंट्री(कंपार्टमेंट) परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में कक्षा 10 के 1,32,337 छात्र कंपार्टमेंट में थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,41,353 हो गई। इसी तरह, कक्षा 12 में कंपार्टमेंट छात्रों की संख्या 2024 में 1,22,170 थी, जो 2025 में बढ़कर 1,29,095 हो गई।
CBSE: जुलाई में इम्प्रूवमेंट परीक्षा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, कक्षा 12 के छात्रों को एक विषय और कक्षा 10 के छात्रों को दो विषयों में सुधार का अवसर मिलेगा। यह मौका उन छात्रों को मिलेगा जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। साथ ही वे छात्र भी इस इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भाग ले सकते हैं जो वैकल्पिक विषय (छठा या सांतवांविषय) से पास हुए हैं लेकिन मुख्य विषय में फेल हुए हैं, या जो पहले ही पास हो चुके हैं और अब किसी विषय में अंक सुधारना चाहते हैं।