CBSE Scholarship 2025: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए मिल रही स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन | CBSE Scholarship 2025 How to Apply for CBSE Scholarship After Class 12

Share this on


स्कॉलरशिप का उद्देश्य

इस स्कीम का मकसद उन मेधावी छात्रों की मदद करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ताकि वे बिना रुकावट के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें। यह स्कॉलरशिप सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

आवेदन कैसे करें? (CBSE Scholarship 2025 Apply Online)

छात्रों को इस स्कॉलरशिप के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। फ्रेश एप्लिकेशन: जो छात्र पहली बार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं वह फ्रेश एप्लिकेशन भरेंगे।

रिन्यूअल एप्लिकेशन: जो छात्र पहले से स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहे हैं और अपनी पढ़ाई आगे जारी रखे हुए हैं वह रिन्यूअल एप्लिकेशन फॉर्म भरेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025 यह भी पढ़ें: CBSE Board Supplementary Exam 2025: 15 जुलाई से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी

कौन कर सकता है अप्लाई

छात्र ने CBSE से 12वीं अच्छे अंकों के साथ पास की हो।

किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रहा हो।

रिन्यूअल के लिए पात्रता वर्ष

रिन्यूअल वर्ष 12वीं पास वर्ष
1st Renewal 2024
2nd Renewal 2023
3rd Renewal 2022
4th Renewal 2021

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अनिवार्य

CBSE ने यह स्पष्ट किया है कि स्कॉलरशिप का आवेदन तभी मान्य माना जाएगा जब संबंधित संस्थान से ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर लिया हो। अगर वेरिफिकेशन नहीं होता है तो आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नोडल अफसरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी आवेदनों की स्थिति समय पर चेक की जाएं।

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली 6238 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया



Source link


Share this on

Leave a Comment