IIT Bombay से घर बैठे ऑनलाइन इलेक्ट्रिक व्हीकल फील्ड में पीजी डिप्लोमा कोर्स करें, जानें कौन-कौन कर सकता है ये कोर्स | PG Diploma course in Electric mobility online from IIT Bombay e Postgraduate Diploma in E Mobility

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Google के सीईओ Sundar Pichai ने इस कॉलेज से की है इंजीनियरिंग, नहीं मिल पाया था कंप्यूटर साइंस ब्रांच

IIT Bombay: 18 महीने का होगा कोर्स

IIT बॉम्बे ने इस साल से ई-मोबिलिटी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) विषय पर 18 महीने का ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों और प्रोफेशनल्स को इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी तकनीकों में एक्सपर्ट बनाना है। इसे EDtech कंपनी ग्रेट लर्निंग के सहयोग से तैयार किया गया है।

IIT Bombay Diploma Course

ये होनी चाहिए योग्यता

इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए बीई या बीटेक की डिग्री धारक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, चार वर्षीय बीएससी या बीएस डिग्री रखने वाले भी आवेदन के योग्य हैं। एमटेक, एमएससी या एमएस करने वाले छात्र भी इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि, इस साल के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अगले वर्ष आवेदन कर सकते हैं।

IIT बॉम्बे के इस पीजी डिप्लोमा कोर्स में शामिल होकर छात्र और प्रोफेशनल्स इलेक्ट्रिक वाहन डिजाइन, बैटरी तकनीक, इलेक्ट्रिकल ड्राइव और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, सब-सिस्टम मॉडलिंग, बैटरी डिग्रेडेशन, और EV चार्जर कंट्रोल सिस्टम जैसे विषयों पर अच्छी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- NIOS Class 10th Results 2025: जानें पिछले सालों में कब-कब जारी हुए एनआईओएस 10वीं रिजल्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment