CISF Head Constable Recruitment 2025: CISF ने निकाली हेड कांस्टेबल के 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 6 जून है अंतिम तारीख | CISF Head Constable Recruitment 2025 For 400 post Know other details

Share this on


403 पदों पर होगी भर्ती (CISF Vacancy Details)

इस भर्ती के तहत 403 पद भरे जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जून 2025 है। आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। CISF की इस भर्ती के तहत आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें

 

Fresher Salary in IT company: कौशल की कमी या बढ़ती संख्या, क्या है बड़ी IT कंपनियों में फेशर्स की कम सैलरी का कारण, जानिए

सीआईएसएफ वैकेंसी के लिए पात्रता (CISF Vacancy Eligibility)

इस भर्ती के लिए खेल बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास सर्टिफिकेट के साथ खेलों और एथलेटिक्स में राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अनुभव होना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी (CISF Head Constable Salary)

सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने सैलरी के रूप में पे लेवल 4 के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये मिलेंगे। सैलरी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देख लें।

यह भी पढ़ें

BOB Peon vacancy 2025: 10वीं पास के लिए इस बैंक ने निकाली 500 पदों पर जबरदस्त भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

दो स्टेज में होगा चयन (CISF Head Constable Selection Process)

CISF की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो स्टेज में किया जाएगा। स्टेज- 1 में ट्रायल टेस्ट, प्रोफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। वहीं दूसरे स्टेज की चयन प्रक्रिया में मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है जबकि महिला एससी, एसटी को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 



Source link


Share this on

Leave a Comment