Fresher Salary in IT company: कौशल की कमी या बढ़ती संख्या, क्या है बड़ी IT कंपनियों में फेशर्स की कम सैलरी का कारण, जानिए | Fresher Salary in IT company Is very low as compare to C Suite Executives

Share this on


10 सालों में बढ़ी है देश की GDP

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 सालों में आम जन जीवन से लेकर देश विदेश में बाजार, महंगाई और वेतन भुगतान के स्तर में काफी बदलाव आया है। भारत की बात करें तो देश की GDP 2.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.2 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। आईटी निर्यात 82 बिलियन डॉलर से बढ़कर 210 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। वहीं किसी भी संस्था के उच्च रैंक वाले अधिकारियों की सैलरी में भी इजाफा हुआ है। C Suite Executives यानी कि सर्वोच्च रैंकिंग वाले अधिकारी की सैलरी मिलियन डॉलर में हो गई है। 

यह भी पढ़ें

 

Private Jobs: प्राइवेट सेक्टर में सैलरी के मुकाबले काम ज्यादा है, वेतन से भी खुश नहीं हैं लोग

बड़ी IT कंपनी में भी फ्रेशर्स की सैलरी है बहुत कम

इस रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया कि IT कंपनी के फ्रेशर्स की एवरेज सैलरी 3 लाख से 4 लाख रुपये प्रति वर्ष (लगभग 25,000 रुपये से 34,000 रुपये प्रति माह) वेतन है। प्राइवेट कंपनी जैसे कि Frog Cellsat, कॉग्निजेंट, और TCS बेंगलुरु भी फ्रेशर्स को लगभग यही सैलरी दी रही है। 

यह भी पढ़ें

क्या शादीशुदा महिलाएं बन सकती हैं Air Hostess, जानें नियम

सैलरी के मुकाबले खर्च में आया है उछाल

मेट्रो सिटी और बड़े शहरों में खर्च तो बढ़ गए हैं। लेकिन प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले फ्रेशर्स और न्यू कमर्स की सैलरी नहीं बढ़ी। नतीजा, उन्हें शुरुआत के कुछ साल काफी संघर्ष करना पड़ता है। रूम रेंट से लेकर खाना और अन्य खर्चों के लिए उन्हें या तो शेयरिंग करना पड़ता है और नहीं तो दूसरे पार्ट टाइम का सहारा होता है। 

Fresher Salary Report

इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई ने अपने एक स्टेटमेंट में इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था, ” IT कंपनी के शीर्ष और नीचले पायदान पर काम करने वालों की सैलरी में भारी असमानता है। ” उन्होंने कहा था कि 2011 और 2024 के बीच फ्रेशर्स का वेतन मुश्किल से 15% बढ़ा है, जो 3.2 लाख रुपये प्रति वर्ष से बढ़कर 3.5-3.7 लाख रुपये हो गया है, लेकिन शीर्ष आईटी सीईओ का औसत वेतन पिछले पांच वर्षों में 160% बढ़ गया है।

इंजीनियर्स की संख्या में हुई है वृद्धि

फेशर्स की कम सैलरी का एक कारण ये है कि इंजीनियरिंग कोर्स से ग्रेजुएट होने वालों की संख्या में पिछले 10 वर्षों में काफी उछाल आया है। वहीं एक्सपर्ट की मानें तो फ्रेशर्स के वेतन में सुधार का एक तरीका कौशल अंतर को पाटना और उच्च-मूल्य वाली आईटी सेवाओं को बढ़ावा देना हो सकता है।

यहां देखें कुछ बड़ी कंपनी द्वारा दी जाने वाली सैलरी

कंपनी फील्ड सैलरी (सालाना) 
कॉग्निजेंट नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स 2,75,000 
TCS असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर ट्रेनी 3,36,000



Source link


Share this on

Leave a Comment