कॉन्सोर्टियम की गवर्निंग बॉडी और एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक 20 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। CLAT 2026 की डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसमें सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, योग्यता मानदंड, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होंगी।