CSBC Bihar Police Constable की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड इन तारीखों से होंगे डाउनलोड | CSBC Bihar Police Constable Admit Card Dates Out City Slip at csbc.bihar.gov.in

Share this on


परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड की घोषणा (CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025)

इस साल कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा कई चरणों में आयोजित होगी। परीक्षा की तारीखें नीचे शेयर की जा रही हैं।

चरण संख्या परीक्षा तिथि
चरण 1 16 जुलाई 2025
चरण 2 20 जुलाई 2025
चरण 3 23 जुलाई 2025
चरण 4 27 जुलाई 2025
चरण 5 30 जुलाई 2025
चरण 6 3 अगस्त 2025

हर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग तारीख को जारी किए जाएंगे। परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखें

परीक्षा तारीख एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
16 जुलाई 2025 9 जुलाई 2025
20 जुलाई 2025 13 जुलाई 2025
23 जुलाई 2025 16 जुलाई 2025
27 जुलाई 2025 20 जुलाई 2025
30 जुलाई 2025 23 जुलाई 2025
3 अगस्त 2025 27 जुलाई 2025

परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें (Bihar Police Constable Exam City 2025)

उम्मीदवार नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Click here to Know Your Examination Details and Download e-Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।

विवरण सबमिट करने के बाद आपकी परीक्षा सिटी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

भर्ती विवरण (Bihar Police Constable Vacancy 2025)

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में कुल 19,838 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास या बिहार मदरसा बोर्ड से मौलवी, या संस्कृत बोर्ड से शास्त्री/आचार्य (अंग्रेजी विषय के साथ) अथवा समकक्ष योग्यता 18 अप्रैल 2025 तक पूरी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (CSBC Bihar Police Constable Exam Pattern)

चयन दो चरणों में किया जाएगा लिखित परीक्षा: कुल 100 अंकों की यह परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ (Objective प्रश्न होंगे। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (CSBC Bihar Police Constable PET): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से मेरिट के आधार पर कुल रिक्तियों के पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई जरूरी सूचना न छूटे। साथ ही परीक्षा से पहले अपनी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, जान लें सैलरी और योग्यता



Source link


Share this on

Leave a Comment