रिजल्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो 30 जून 2025 से शुरू होने वाला है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | इंडियन नेवी अग्निवीर SSR/MR 2025 |
| परीक्षा आयोजक संस्था | भारतीय नौसेना |
| परीक्षा तिथि (MR) | 22 से 24 मई 2025 |
| परीक्षा तिथि (SSR) | 25 से 26 मई 2025 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 19 जून 2025 |
| अगला चरण | PFT (फिजिकल टेस्ट) और मेडिकल परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | agniveernavy.cdac.in |
कैसे चेक करें Indian Navy SSR MR Result?
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले agniveernavy.cdac.in पर जाएं। होमपेज पर “Indian Navy Agniveer SSR/MR Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें। ‘Application Dashboard’ में जाकर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगा जिसमें रोल नंबर, मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस होगा। भविष्य के लिए PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें। यह भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, जान लें सैलरी और योग्यता
रिजल्ट PDF में क्या जानकारी होगी? (Indian Navy SSR MR Result PDF)
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर सेक्शन-वाइज कुल अंक पास/फेल स्टेटस राज्यवार और कैटेगेरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स
अगला चरण: PFT और मेडिकल परीक्षा
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें अब स्टेज-2 यानी फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जाम में भाग लेना होगा। स्टेज-2 की शुरुआत 30 जून 2025 से होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को ईमेल और SMS के जरिए भी सूचना दी जाएगी।
डायरेक्ट लिंक से करें रिजल्ट डाउनलोड: Indian Navy Agniveer Result 2025 नोट: सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी स्टेज-2 के लिए शुरू कर दें और सभी डाक्यूमेंट्स रखें।
यह भी पढ़ें: CSBC Bihar Police Constable की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड इन तारीखों से होंगे डाउनलोड