शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी नियमों के अनुसार DA, HRA, TA, मेडिकल भत्ता और अन्य लाभ भी मिलेंगे। हालांकि, इन अतिरिक्त भत्तों का लाभ प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद दिया जाएगा।