रेखा सरकार ने अपने एक बयान में कहा “दिल्ली की नर्सें स्वास्थ्य तंत्र की दृढ़ता और भरोसे की प्रतीक हैं। वर्षों तक उन्होंने सेवा, अनुशासन और निष्ठा के साथ इस व्यवस्था को संबल दिया है। जिस निःस्वार्थ भाव से उन्होंने दिल्लीवासियों की सेवा की है। दिल्ली सरकार उसी तपस्या को पक्की नौकरी के रूप में स्थायित्व और सम्मान दे रही है। बेटी केवल एक परिवार नहीं संवारती, वो अपने कर्म से दो परिवारों का भविष्य रचती है। दिल्ली सरकार नारी गरिमा की रक्षा, युवाओं को रोज़गार और हर युवा को सुरक्षित, आत्मनिर्भर भविष्य देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”