इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के बाद अस्थायी चयन सूची 15 मई 2026 को जारी की जाएगी और अंतिम नामांकन सूची 1 जून 2026 को जारी होगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 550 रुपये + GST रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे। साथ ही आवश्यक डाक्यूमेंट्स निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी होगा।