IB ACIO Notification 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ग्रेड II एग्जीक्यूटिव के 3717 पदों के लिए निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, देखें नोटिफिकेशन | Patrika News

Share this on


IB ACIO Notification 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। भारत सरकार की खुफिया एजेंसी Intelligence Bureau(IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 3717 रिक्त पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है। इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 1537, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 442, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 946, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 566 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 226 पद शामिल हैं। उम्मीदवार 19 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment