फाइनल सीए परीक्षा सितंबर 2025 के लिए एक ग्रुप के लिए आवेदन शुल्क ₹1800 निर्धारित किया गया है, जबकि दोनों ग्रुप के लिए यह शुल्क ₹3300 है। यदि कोई अभ्यर्थी केवल एक ग्रुप या यूनिट (ग्रुप 2 को छोड़कर) के लिए आवेदन करता है, तो उसे ₹1500 फीस देनी होगी। वहीं, यदि वह लेट फीस के साथ आवेदन करता है, तो कुल राशि ₹2100 हो जाएगी। दोनों ग्रुप या यूनिट के लिए आवेदन करने पर सामान्य शुल्क ₹2700 है और लेट फीस जुड़ने पर यह ₹3300 हो जाएगा।