IDBI JAM Admit Card 2025: जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड | IDBI JAM Admit Card 2025 Released at idbibank.in Download Now

Share this on


परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड लिंक (IDBI JAM Admit Card 2025 Download Link)

आईडीबीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, JAM परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक भी 8 जून तक एक्टिव रहेगी इसलिए उम्मीदवार समय रहते हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 676 रिक्तियों को भरा जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, और इसमें जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों प्रकार के पद शामिल हैं।

पद का नाम कुल प्रश्न कुल अंक समय अवधि (मिनट)
जनरलिस्ट पद 200 200 120
स्पेशलिस्ट पद 260 260 165

परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी (सिर्फ इंग्लिश भाषा पेपर को छोड़कर)। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

ऐसे डाउनलोड करें IDBI JAM Admit Card 2025

सबसे पहले idbibank.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ‘Admit Card – JAM 2025’ लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें। IDBI JAM Admit Card 2025 Download Link यह भी पढ़ेंSSC Phase 13 Notification 2025 OUT: एसएससी ने 2400 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं-12वीं और ग्रेजुएट पास के लिए शानदार मौका

एडमिट कार्ड में चेक करें ये जानकारियां

डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इन विवरणों को जरूर जांचें।

परीक्षा का नाम परीक्षा की तारीख और समय परीक्षा केंद्र का पता उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि फोटो और हस्ताक्षर परीक्षा से जुड़े निर्देश परीक्षा विषय और रिपोर्टिंग टाइम

जरूरी सूचना

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अंतिम सलाह – JAM परीक्षा में बैठने वाले सभी अभ्यर्थी समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी गलती या जानकारी के अभाव में परीक्षा में हिस्सा लेने से वंचित भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंSSC Recruitment 2025: जून में आने वाली हैं 7 बड़ी भर्तियां, युवाओं के लिए सुनहरा मौका



Source link


Share this on

Leave a Comment