UP Rojgar Mela 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, लखनऊ, आगरा सहित कई अन्य जिलों में 13 जून तक लगेगा रोजगार मेला, जानें डिटेल्स | UP Rojgar Mela 2025 rojgar mela will be held in Lucknow Agra and many other districts till June 13 up rojgar mela 2025 list

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन

Rojgar Mela: फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए मौका

इन रोजगार मेलों में फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए नौकरियों की पेशकश की जाएगी। कंपनियां उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन करेंगी और उसी अनुरूप वेतन की पेशकश की जाएगी। इसलिए जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जरूर इन रोजगार मेलों में जाना चाहिए।

UP Rojgar Mela 2025 List: देखें पूरी लिस्ट

तारीख जिला आयोजन स्थल (Venue)
02 जून 2025 फतेहपुर विकास खंड हसवा
03 जून 2025 फतेहपुर विकास खंड बहुआ
04 जून 2025 फतेहपुर विकास खंड धाता
04 जून 2025 झांसी मॉ पीताम्बरा प्रा. आईटीआई, नन्दनपुरा, शिवपुरी रोड (बृहद रोजगार मेला)
04 जून 2025 मुजफ्फरनगर सनमती प्रा. आईटीआई, शामली रोड, खानजहांपुर
04 जून 2025 गाजीपुर मोतीलाल महाविद्यालय, सैदपुर, वार्ड नं 11, गाजीपुर
05 जून 2025 फतेहपुर विकास खंड विजयीपुर
05 जून 2025 लखनऊ आईटीआई अलीगंज, लखनऊ
05 जून 2025 बांदा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, बंगालीपुरा, बाँदा
06 जून 2025 फतेहपुर विकास खंड एराया
06 जून 2025 आगरा क्षेत्रीय रोजगार मेला कार्यालय, साई की टकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड, आगरा
10 जून 2025 बिजनौर दिशा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेहतौर रोड, धामपुर
10 जून 2025 प्रतापगढ़ बाबू संत बख्श इंजीनियरिंग कॉलेज, एनएच-31, शुखपालनगर, प्रतापगढ़
10 जून 2025 अमेठी डी.बी.यस. प्रा. आईटीआई, नुसरतपुर, तिलोई, अमेठी
11 जून 2025 शाहजहांपुर आईटीआई तिलहर, शाहजहांपुर
12 जून 2025 लखनऊ आईटीआई अलीगंज, लखनऊ
13 जून 2025 बरेली फ्यूचर यूनिवर्सिटी, लखनऊ रोड, नियर फरीदपुर टोल प्लाजा, बरेली
04 जून – 09 जून 2025 प्रतापगढ़ जिला सेवा योजन कार्यालय, प्रतापगढ़ (ऑनलाइन रोजगार मेला)

UP Rojgar Mela 2025: क्या-क्या लेकर जाना जरूरी है?

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरुरी है। इंटरव्यू के दौरान कंपनियां उम्मीदवारों से उनके व्यक्तिगत अनुभव, योग्यता और करियर से जुड़े अन्य बिंदुओं पर बातचीत करेंगी।

शैक्षिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि)
आधार कार्ड और पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मूल निवास प्रमाण पत्र
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इन रोजगार मेलों की पूरी जानकारी और स्थानवार विवरण रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से आप अपडेट रह सकते हैं और जरूरी दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, जानें कितनी सीटों पर कंप्यूटर शिक्षकों की हो सकती है बहाली



Source link


Share this on

Leave a Comment