IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में 1770 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक सभी के लिए मौका | IOCL Apprentice Recruitment 2025 1770 Vacancies Announced Apply at iocl.com

Share this on


IOCL Recruitment 2025 Notification: भर्ती की मुख्य जानकारी

कुल पदों की संख्या – 1770 पद का नाम – ट्रेड अप्रेंटिस/टेक्निकल अप्रेंटिस/ग्रेजुएट अप्रेंटिस विभाग – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भर्ती प्रकार – अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (12 महीने)

आवेदन करने का तरीका – ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट – iocl.com

iocl recruitment 2025 important dates: जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तिथि – 3 मई 2025 आवेदन की अंतिम तिथि – 2 जून 2025

चयन सूची जारी होने की संभावित तारीख – 9 जून 2025 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें – 16 जून से 24 जून 2025

IOCL 2025 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड

आयु सीमा – न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष (31 मई 2025 को आधार मानकर)।
आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कुछ ट्रेड के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए आईटीआई प्रमाण पत्र मांगा गया है। टेक्निकल पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य है। कुछ के लिए ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com आदि) जरूरी है।

स्किल्ड ट्रेड्स में NSDC सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है। सभी योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। यह भी पढ़ें: IIT Kanpur कल जारी करेगा JEE Advanced 2025 का रिजल्ट, जानिए कब और कैसे देखें

ट्रेनिंग की अवधि और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन योग्यता और डाक्यूमेंट्स की जांच के आधार पर किया जाएगा। चयन सूची 9 जून को प्रकाशित हो सकती है जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। यह भी पढ़ें: BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की सैलरी, जिम्मेदारियां और करियर ग्रोथ से जुड़ी पूरी डिटेल

IOCL Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन, स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।

होमपेज पर ‘Careers’ या Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। ‘New Registration’ ऑप्शन चुनें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरें। आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें और फिर फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के लिए एप्लीकेशन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

IOCL Recruitment 2025 last Date: महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। सही डाक्यूमेंट्स और योग्यता प्रमाणपत्र अपलोड करें।

एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की स्थिति में अलग-अलग फॉर्म भरें। यह भी पढ़ें: CA स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट: सितंबर 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगी कौन-सी परीक्षा?



Source link


Share this on

Leave a Comment